✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना, देखिए क्या कहा

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:12:20 AM

गिरीडीह(GIRIDIH): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को गिरिडीह पहुंचे. जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्रकारों के कई प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि भाजपा के लिए कार्यकर्ता ही रीड़ है. हालांकि, उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के अधिवेशन के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार झारखंड में है. यह सरकार बताएं कि जनता के आकांक्षाओं के अनुरूप जो वादा किया गया था उन वादों को किस प्रकार निभाया गया.

इस दौरान अर्जुन मुंडा ने राज्य में चरमराती कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में सभी असुरक्षित हैं. क्योंकि आए दिन छिनतई, डकैती और हत्या की घटना बढ़ती जा रही है. वहीं, उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के इस्लामी शरीयत और संविधान पर दिए गए बयान पर कहा कि नेता के बेटे को सीधा मंत्री बना दिया गया है. जिसे यह मालूम ही नहीं है कि मंत्री को क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है. इसलिए सरकार के जो मुखिया हैं उन्हें मंत्री को सीखाना चाहिए कि उसे क्या-क्या बोलना है या नहीं.

इस दौरान अर्जुन मुंडा ने मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल में जितना खून-खराबा हुआ है, किसी भी मीडिया ने सही से अपना रोल अदा नहीं किया और न ही देश को दिखाया. जब उनसे बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसे संस्था और न्यायालय को तय करना है कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाना है या नहीं.

मौके पर झारखंड के प्रथम शिक्षा मंत्री चंद्र मोहन प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जयप्रकाश वर्मा, भाजपा नेत्री विनता कुमारी, पूनम प्रकाश, संगीता सेठ सहित कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार रजक

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटगिरीडीहगिरिडीह न्यूजपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडाभाजपाभाजपा कार्यकर्ताअर्जुन मुंडाहेमंत सोरेनहेमंत सरकारपश्चिम बंगाल हिंसावक्फ बिलJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateGiridihGiridih NewsFormer Chief Minister Arjun MundaBJPBJP workersArjun MundaHemant SorenHemant GovernmentWest Bengal ViolenceWaqf Bill

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.