✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: नहीं रहे ईसीआरकेयू के पूर्व केन्द्रीय सहायक महामंत्री पी के मौईत्रा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:39:10 PM

धनबाद(DHANBAD):  ई आर एम यू काल में  बरकाकाना शाखा के पूर्व शाखा सचिव तथा ईसीआरकेयू के पूर्व केन्द्रीय सहायक महामंत्री  पी के मौईत्रा उर्फ पॉल दा का  29 दिसंबर की संध्या को निधन हो गया.  वे धनबाद मंडल के पूर्व पी एन एम प्रभारी भी रहे थे.  रेल मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सदा ही उपलब्ध रहते थे.  उन्होंने अपने कार्य काल में हमेशा ही मजदूर आंदोलन के संघर्ष को नया धार दिया. बरकाकाना प्रक्षेत्र ही नहीं, पूरे धनबाद मंडल में वे काफी लोकप्रिय नेता थे. उनके निधन की जानकारी देते हुए ओ पी शर्मा, जोनल सेक्रेटरी एआईआरएफ ने बताया कि पाल दा ने यूनियन के नये सक्रिय सदस्यों को ट्रेड यूनियन में प्रशिक्षित किया और हमेशा प्रोत्साहित किया. वे  रेलकर्मियों के पथ प्रदर्शक तथा रेलवे नियमों के ज्ञाता थे.  वे पिछले कुछ दिनों से बीमार  चल रहे थे.  उनकी कमी  रेलकर्मियों को हमेशा खलेगी. ईसीआरकेयू के लिए यह अपूरणीय क्षति है.  उनके निधन  पर  धनबाद मंडल के पी एन एम प्रभारी मो ज़्याऊद्दीन, ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि हमने  एक अच्छे मार्गदर्शक व्यक्तित्व को खो दिया है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadFormer Central Assistant General SecretaryPK Moitra is no moreGeneral Secretary of ECRKU

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.