✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING:दलमा सेंचुरी में वनकर्मियों पर हमला, प्रभारी वनपाल समेत 2 घायल

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 12, 2026, 8:05:19 PM

जमशेदपुर (JMSHEDPUR): जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिला में स्थित दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में वन कर्मियों के साथ मारपीट हुई है. 4 की संख्या में  युवकों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर दिया. इस घटना में प्रभारी वनपाल सागर श्रीवास्तव और सब बीट ऑफिसर हरि प्रसाद अग्रवाल को गंभीर चोटें आई है. मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक युवक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया. देर रात तक वन कर्मी और चांडिल पुलिस संयुक्त रूप से जंगल में छापेमारी कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी रही. पकड़े गए युवकों से गांजा भी बरामद किया गया है. धारदार हथियार भी मिले है. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. 

कार और बाइक से आए थे युवक
युवक कार और बाइक से रविवार की शाम दलमा आए थे. बिना परमिशन लिए वाहन लेकर जाने लगे. चेकनाका पर रोकने का प्रयास किया गया तो सभी भागने लगे. इस दौरान वन कर्मियों ने उन्हें खदेड़ कर थोड़ी दूर पर घेर लिया. इसके बार कार से उतर युवकों ने वन्यकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. उन्हें सड़क पर घसीटा. यह देख ग्रामीण मौके पर जुट और युवकों को पकड़ लिया. इस दौरान युवकों के साथ भी मारपीट की गई. पुलिस पहुंची और बदमाशों को अपने साथ थाना ले गई. पुलिस ने कार और बाइक जब्त कर ली है. 

दलमा में बाइक लेकर जाने पर है रोक
दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में बाइक लेकर जाने पर रोक है. पिछले 3 साल से वन विभाग ने उसपर रोक लगा रखा है. जबकि कर लेकर प्रवेश करने पर रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है. लेकिन युवक बिना रजिस्ट्रेशन करवाये और बाइक लेकर सेंचुरी जोन में घुस गए. इसके बाद वन कर्मियों ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन युवक मारपीट करने लगे. 

Tags:JamshedpurJamshedpur newsDalma wild life scantyrySaraikela karsawanJharkhandJharkhand newsjAMSHEDPUR NEWSJharkhand updatesDalma News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.