✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वन विभाग की तत्परता से कुएं में गिरे हाथी की बची जान, वीडियो वायरल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 2, 2026, 6:36:07 PM

खूंटी (KHUNTI): झारखंड के खूंटी जिले में वन विभाग की मुस्तैदी से एक जंगली हाथी की जान बचा ली गई. जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में पहुंचे इस विशालकाय हाथी के कारण शहर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार, अनिगढ़ा क्षेत्र से गुजरते समय हाथी अचानक एक कुएं में गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. 

बचाव कार्य के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से कुएं का एक हिस्सा तोड़कर बाहर निकलने का रास्ता बनाया गया. काफी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बाहर आते ही वह धीरे-धीरे आगे बढ़ गया. हालांकि, घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

जिला वन पदाधिकारी कुलदीप यादव ने बताया कि हाथी घायल और अस्वस्थ है, इसी कारण वह आक्रामक व्यवहार नहीं कर रहा. उसकी बाईं आंख में चोट है और संभवतः झुंड से बिछड़ जाने के कारण वह इधर-उधर भटक रहा है.  उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में भीड़ या शोर होने पर हाथी उग्र हो सकता है, लेकिन इस दौरान वह पूरी तरह शांत रहा.

वन विभाग की टीम हाथी को कमंता डैम के रास्ते  चाईबासा के घने जंगलों की ओर सुरक्षित पहुंचाने में जुटी है. अधिकारियों के मुताबिक, यही हाथी हाल के दिनों में रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी देखा गया था. वह दशमाइल और सिलादोन होते हुए भूत और भंडारा गांव के जंगलों में रात बिताकर सुबह खूंटी शहर में दाखिल हुआ था. 

डीएवी रोड, डेली मार्केट और नगर भवन क्षेत्र तक पहुंचने के बावजूद हाथी ने किसी व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया. फिलहाल उसे सुरक्षित रूप से जंगल में शिफ्ट करना वन विभाग की पहली प्राथमिकता है.

Tags:khuntikhunti newslatest newsForest departmentwild elephantElephant terrorrescue operation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.