✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज के पतना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई , अवैध रूप से बंधक बनाये गए भालू का रेस्क्यू

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:08:55 PM

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड क्षेत्र में बन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है.वन विभाग की टीम ने बासकोला गांव से एक स्लॉथ भालू (रीछ) का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया दरअसल वन विभाग की टीम को यह गुप्त सूचना मिली थी किसी मादाड़ी के द्वारा एक भालू को अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया है.इसके बाद वन विभाग टीम ने त्वरित रूप से छापा मा रकर भालू को सुरक्षित रूप से संरक्षण में लिया है.

 अवैध रूप से बंधक बनाये गए भालू का रेस्क्यू

यह रेस्क्यू अभियान वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे वन परिसर पदाधिकारी राणा रंजीत उप वन परिसर पदाधिकारी सनी रजक एवं राजेश टुडू के नेतृत्व में संचालित किया गया.प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि भालू को अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया था तथा उससे करतब कराए जा रहे थे,जो वन्यजीव संर क्षण अधिनियम,1972 के अंतर्गत गंभीर दंड नीय अपराध है,वन विभाग की टीम के आने की सूचना मिलते ही भालू के साथ मौजूद मदारी मौके से फरार हो गया है.

भालू की स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है

वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने बताया कि रेस्क्यू किए गए भालू की स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है तथा उसे सुरक्षित पुनर्वास के लिए उपयुक्त केंद्र में भेजने की प्रक्रिया प्रगति पर है साथ ही,फरार मदारी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी वन्यजीवों के साथ अवैध गतिविधि,बंधक बनाना अथवा शिकार करने की जानकारी प्राप्त हो,तो तत्का ल वन विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

Tags:sahibganj news todaysahibganj train today newssahibganj breaking news todaysahibganj newslatest sahibganj newssahibganj news livesahibganj news updatessahibganj flood newssahibganj news hindisahibganj big newssahibganj latest newssahibganj flood todaynews todayjharkhand sahibganj newssahibganj news jharkhandahibganj newssahibganj news updates in hindihindi news todaysahibganj local news updatesahibganj jharkhand newstoday newssahebganj newssahibganj boat accident news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.