✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में वन विभाग ने सखुआ की लकड़ी का 25 बोटा किया जब्त, कार्रवाई के बाद भी धड़ल्ले से हो रही वनों की कटाई  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:37:34 PM

दुमका(DUMKA):दुमका में वन विभाग की ओर से सखुआ की लकड़ी की तस्करी का भांडाफोड़ किया है. जहां कार्रवाई करते हुए शिकारीपाड़ा प्रखंड के सिमनीजोड़ गांव के पास जंगल से सखुआ की लकड़ी का 25 बोटा जप्त कर लिया है.दरअसल वनपाल अनिल किस्कू को सूचना मिली कि लकड़ी माफिया सिमानीजोर गांव के समीप जंगल से सखुआ पेड़ को काटकर उसे लकड़ी का बोटा का शक्ल देकर छिपा कर रखा है. उसे पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी थी. जानकारी प्राप्त होने के बाद वन विभाग द्वारा छापेमारी की गई, जिसमें लगभग 25 बोटा सखुआ की लकड़ी बरामद किया है.

लकड़ी माफिया पर की जायेगी उचित कार्रवाई

वहीं जप्त लकड़ी को दो ट्रैक्टर में लोड कर विभाग ने अपने डिपो में लाकर रखा है. वहीं अब यह चिन्हित किया जा रहा है कि किस वन माफिया ने इस लकड़ी को जंगल में छुपा कर रखा था. वन पाल अनिल किस्कू ने बताया कि चिन्हित कर लकड़ी माफिया के ऊपर मामला दर्ज किया जाएगा. और उचित कार्रवाई की जायेगी.

पेड़ काटकर लकड़ी सीमावर्ती पश्चिम बंगाल भेजा जाता है

 आपको बता दें कि वन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है, लेकिन लकड़ी माफिया बाज नहीं आ रहे हैं. कुछ दिन पूर्व एक वन माफिया को जेल भी भेजा गया, इसके वाबजूद अवैध तरीके से जंगल से पेड़ काटकर लकड़ी सीमावर्ती पश्चिम बंगाल भेजा जाता है. नक्सल प्रभावित दुरूह क्षेत्र और सीमावर्ती इलाका का लाभ माफिया को मिल जाता है.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:Forest department seized 25 bags of Sakhua woodForest departmentSakhua wood in Dumkaillegal deforestation is going on indiscriminatelySakhua woodForest department seized 25 bags of Sakhua wood in Dumkaillegal deforestationAppropriate action will be taken against wood mafiaWood is cut and sent to the border in West Bengal.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.