✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में नाबालिग के साथ जबरन बनाया शारीरिक संबंध, छह माह बाद मामला दर्ज होने पर आरोपी गिरफ्तार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:23:25 PM

गढ़वा(GADHWA): गढ़वा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपनी बहन की दोस्त से शारीरिक संबंध बनाया. जिले के धुरकी में विलुप्तप्राय कोरबा जनजाति की नवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. यह मामला छह माह पहले का है. जब लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया.आरोपी युवक लड़की को ब्लैक मेल करता रहा. लोक लाज के कारण पीड़ित लड़की चुप रही. लेकिन फिर वह गर्भवती हो गई. चूंकि उसकी तबीयत खराब हो रही थी तो परिजनों को इसका पता चला. इसके बाद एक निजी अस्पताल में लड़की का गर्भपात कराया गया.

परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया

इस संबंध में धुरकी थाना में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि थानांतर्गत रक्सी गांव के बैगाटोला निवासी महेंद्र प्रजापति ने उसके साथ फरवरी में जबरन शारीरिक संबंध बनाया था.वह अपनी सहेली की घर फरवरी महीने में शादी में गई थी.उसी क्रम में सहेली के भाई ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया.जब उसने विरोध किया तो वह उसे ब्लैकमेल करने लगा.उसके बाद वह गर्भवती हो गयी.उसके घर से भाई और पिता बाहर मजदूरी करने गए थे.समाज के लोकलाज से उस समय वह किसी को नहीं बतायी.उधर बाहर से उसके पिता के लौटने के बाद उसने घटना की जानकारी दी. लड़की के पिता ने बताया कि बेटी की तबीयत खराब हो गई तो वह आनन-फानन में जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.वहीं चिकित्सक ने बेटी के गर्भवती होने की बात बतायी.मामले में पुलिस ने आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.वहीं चिकित्सकीय जांच के लिए छात्रा को सदर अस्पताल भेजा गया.मामले में अनुसंधानकर्ता अनुमंडल पुलिस पदाधिकार प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि पीड़ित नाबालिग छात्रा के पिता के आवेदन पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

Tags:jharkhandgadhwa newsgadhwa crime newsphysical relations with a minorjharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.