✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पहली बार झारखंड में आरजेडी का दबदबा, जानिए 4 विधायकों में किसे मंत्री मंडल में शामिल होने की संभावना

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:12:04 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का दबदबा कायम है. पहली बार सात में से चार (देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय यादव सिंह, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह और हुसैनाबाद से संजय सिंह यादव) सीटों पर जीत हासिल की है. अब नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर बैठकें शुरू हो गई हैं कि मंत्रिमंडल में किसे जगह दी जाए. इसको लेकर सोमवार को अलग-अलग जगहों पर कई बैठकें हो चुकी हैं.

अगर पिछले 10 सालों की बात करें तो सारठ और देवघर विधानसभा पर भाजपा का कब्जा रहा है, जबकि मधुपुर पर 2019 से झामुमो का कब्जा है. लेकिन इस चुनाव में तीनों सीटें इंडी गठबंधन के कब्जे में आ गई हैं. तीनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता ने अपने चहेतों को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजा है. देवघर की बात करें तो इस सीट से राजद के सुरेश पासवान ने 39721 मतों से जीत हासिल की.

हेमंत की नई सरकार में आरजेडी का एक मंत्री होगा

हेमंत सोरेन की सरकार में राष्ट्रीय जनता दल को एक मंत्री पद मिलने जा रहा है. पिछली सरकार में राष्ट्रीय जनता दल के एक ही विधायक सत्यानंद भोक्ता थे, उन्हें मंत्री बनाया गया था. लालू प्रसाद यादव के आग्रह पर उन्हें सरकार में मंत्री पद दिया गया था. सत्यानंद भोक्ता इस बार चुनाव नहीं लड़ पाए. उन्होंने अपनी बहू रश्मि प्रकाश को चतरा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था, लेकिन वह हार गईं.

कहा जा रहा है कि देवघर से सुरेश पासवान या फिर हुसैनाबाद के नवनिर्वाचित विधायक संजय सिंह यादव को मंत्री बनाया जा सकता है. इसका फैसला लालू प्रसाद यादव करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होना है. शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर आरजेडी कोटे से मंत्री का नाम हेमंत सोरेन को बता दिया जाएगा.

 

 

 

Tags:RJD dominates Jharkhand4 MLAsjharkhand election 2024jharkhand election result 2024jharkhand election result livejharkhand election results livejharkhand election resultjharkhand election resultsjharkhand election result 2024 livejharkhand election result live todayjharkhand election results 2024jharkhand election results 2024 livejharkhand assembly election resultsmaharashtra election result 2024jharkhand electionjharkhand assembly election result 2024RJDhemant soren cabinethemant sorenhemant soren newsjharkhand cabinethemant cabinetjharkhand: hemant cabinethemant soren cabinet listjharkhand cabinet meetinghemant cabinet meetinghemant soren jharkhandhemant soren cabinet expansion in jharkhandhemant cabinet minister list livecm hemant sorencabinet meetingcm hemant soren cabinethemant cabinet meeting livehemant soren livehemant soren cabinet meetinghemant soren oath ceremony

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.