चाईबासा (CHAIBASA): चाईबासा चेंबर के 21 वर्षों के इतिहास में पहली बार 20 महिलाओं ने इसकी सदस्यता ग्रहण की. भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सभी महिलाओं को प्रमाण और परिचय पत्र प्रदान किया गया.
चेंबर में पहले सिर्फ पांच महिला सदस्य थीं
चेंबर के 21 वर्षों के इतिहास में पहली दफा एक साथ 20 महिलाओं ने सदस्यता लिए जाने के उपलक्ष में 23 जुलाई को स्थानीय सनशाइन रेस्टोरेंट में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सभी को प्रमाण पत्र और परिचय पत्र प्रदान किया गया. सभी महिलाओं ने चेंबर के नियमानुसार तय फीस 6500 रुपये जमा कर सदस्यता प्राप्त की.
हर दो साल बाद चलाजा जाता है सदस्यता अभियान
बता दें कि चाईबासा चेंबर की ओर से प्रत्येक दो वर्षों के बाद चेंबर के चुनाव के बाद तय समय के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाता है. 2021 में चाईबासा चेंबर की कार्यसमिति ने कुल 60 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसमें पहली बार 20 महिलाओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था. जो कि पूरा कर लिया गया. इस बार चाईबासा समेत पूरे जिले से 20 महिलाओं के अलावा 36 पुरुष सदस्य भी बनाए गए हैं. कुल 56 नए सदस्य बनाएं गए. पुरुष सदस्यों को ₹11500 जमा देना पड़ता है.
मौके पर उपस्थित रहे कार्यसमिति के सभी सदस्य
कार्यक्रम के शुरुआत में मंचासीन सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार भी प्रकट किए. साथ ही आशा जताई कि निकट भविष्य में और ज्यादा महिलाएं चाईबासा चेंबर की सदस्यता ग्रहण करेगी और चेंबर को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका अदा करेगी. कार्यक्रम का संचालन चेंबर के सचिव संजय चौबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन की रस्म अदायगी श्रीमती निर्मला गुप्ता द्वारा की गई. इस अवसर पर चेंबर कार्यसमिति के सभी सदस्य भी उपस्थित थे.
रिपोर्ट: संतोष कुमार, चाईबासा
.jpeg)