✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

150 साल में पहली बार रांची से गिरिडीह ट्रेन का परिचालन शुरू, ट्रेन में लगे विस्टाडोम कोच से कर सकेंगे सौन्दर्य नजारों का दीदार 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:54:42 PM

रांची(RANCHI): गिरिडीह से रांची का सफर काफी सुहाना है. रेलवे ने गिरीडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात दी है. साथ ही इस ट्रेन में  विस्टाडोम कोच लगाया,यह कोच अन्य कोच के मुकाबले काफी अलग है. रास्ते में पड़ने वाले मनोरम दृश को आप अपने सीट पर बैठ कर ही देख सकते है.ऐसा अहसाह होगा की आप जंगल सफारी का मज़ा ले रहे है. बता दे कि इस ट्रेन की शुरुआत रांची रेलवे  स्टेशन पर एक समारोह आयोजित कर की गई. ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर लगी लोगों का हुजूम विस्टाडोम कोच को देखने के लिए उमड़ पड़ी.  ट्रेन रांची को सुबह 06.05 में रांची सांसद संजय सेठ,राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश और रेलवे के अधिकारियों ने झंडी दिखा कर रवाना किया.                 

यह ट्रेन रांची, टाटीसिल्वे मेसरा बड़काकाना,हजारीबाग टाउन, कोडरमा, महेशपुर, धनवार और जमुआ होते हुए गिरिडीह पहुंचेगी. विस्टाडोम से यात्री ट्रेन के गुजरने वाले रूट में मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य को देख पाएंगे.  इस ट्रेन में कुल 13 कोच है. न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन दूसरी रेलगाड़ी है जो हजारीबाग टाउन से सीधे जुड़ेगी. वहीं  रांची से इस ट्रेन को सुबह 6:05 मिनट पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.  इस दौरान रांची सांसद संजय सेठ और राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने मोदी सरकार पर आभार प्रकट करते हुए रेल मंत्री के कार्यों को सराहा साथ ही रांची से पूरी और रांची बनारस के लिए वन्देभारत ट्रेन जल्द शुरुआत होने की संभावना जताई है.  

Tags:For the first time in 150 yearsoperation of Ranchi to Giridih train startedVistadome coach installed in the trainyou can see the beautiful views from the coach.jharkhandrailwaygiridih to ranchivistadom coach

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.