✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दामिनी ऐप से पहले ही मिल जाएगी वज्रपात की सूचना, रांची DC ने रवाना किया जागरूकता रथ 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:41:11 PM

रांची(RANCHI): मॉनसून प्रवेश करते ही वज्रपात कि समस्या से कई जानें चली जाती हैं. वज्रपात से सुरक्षा और बारिश के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर वज्रपात सुरक्षा रथ जागरूकता रथ को रवाना किया. मौके पर अपर समाहर्त्ता, राजेश बरवार, संयोजक, लाइटनिंग रेसिलिएंट इंडिया कैंपेन से कर्नल संजय श्रीवास्तव, वर्ल्ड विजन इंडिया की कार्यक्रम प्रबंधक शिल्पी मुंडू, जॉनसन खाखा तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे. 

सभी पंचायतों में करेगी यह संस्था लोगों को जागरूक 

जिला प्रशासन, लाइटनिंग रेसिलिएंट इंडिया कैंपेन, क्लाइमेट रेसिलिएंट ऑब्सेर्विंग सिस्टम प्रमोशन कॉउंसिल एवं वर्ल्ड विजन इंडिया के सहयोग से संचालित जागरुकता रथ जिले के विभिन्न्न प्रखंडों के सभी पंचायतों में जाकर वज्रपात के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति लोगों को जागरुक करेगा. रांची डीसी ने कहा कि वज्रपात से बचाव के लिए जागरूकता अति महत्वपूर्ण है, उन्होंने रथ संचालकों से कहा कि ग्रामीण इलाकों में किसानों, चरवाहों, खुले इलाके में काम करने वाले लोगों, बच्चों सभी को जागरूक करें.मौके पर अपर समाहर्त्ता, राजेश बरवार ने सभी प्रखंड को जागरूकता रथ का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये.  अधिकारियों ने लोगों से दामिनी ऐप अपने-अपने मोबाइल में डाउन लोड करने की अपील की है, ताकि उन्हें वज्रपात से पहले ही मिल जाएगी सूचना,
 
वज्रपात से बचने के लिए क्या करें

1. खेत में काम कर रहे किसान घने काले बादल और हल्की हवा, बूंदा बांदी, का ध्यान रखें. 

2. वज्रपात की पूर्व सूचना मिलने पर पक्के मकान में शरण लें.  

3. बारिश या वज्रपात के दौरान पेड़ के नीचे खड़े न हों. 

4. बारिश के दौरान नदी, तालाब, लम्बे पेड़ या बिजली के खम्भे से दूर रहें

5.ऊँचे भवनों में तड़ित चालाक या अरेस्टेर जरूर लगवाएं. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.