✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा  के लिए  राष्ट्र ही सदा सर्वोपरि रहा है और आगे भी रहेगा ,मना स्थापना दिवस,जानिए किसने क्या कहा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:12:34 PM

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी ,धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष  चंद्रशेखर सिंह  की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग से भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के सभी 1159 बूथों पर  मनाया गया.  जिला कार्यालय में  वरिष्ठ नेताओं के उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का  झंडा कार्यालय में लगाया गया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा की माँ भारती को परम वैभव पर स्थापित करने के पुनीत विचार से जन्मी भारतीय जनता पार्टी को अपने परिश्रम से सींच कर विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ा करने वाले मनीषियों और करोड़ों समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर नमन एवं शुभकामनाएं,भाजपा वह  पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है.
 
 एक भारत-श्रेष्ठ भारत ही पार्टी का मूल मंत्र है 

एक भारत-श्रेष्ठ भारत, जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है.  जब जनसंघ का जन्म हुआ था तो हमारे पास न ज्यादा सियासी अनुभव था,न साधन थे और न संसाधन थे. लेकिन हमारे पास मातृभूमि के प्रति भक्ति और लोकतंत्र की शक्ति थी. पूर्व जिला अध्यक्ष  हरि प्रकाश लाटा  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस का शुभ दिन हम सबको मां भारती की सेवा और अंत्योदय के लिए ध्येय की प्राप्ति के लिए जागृत करता है.  सेवा ही हमारा धर्म है. पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित अंत्योदय और एकात्म मानववाद  को लेकर चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी  है. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहुंची है.  इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महावीर पासवान ,श्रीराम यादव , नितिन भट्ट,मानस प्रसून, मिल्टन पार्थसारथी, अमलेश सिंह, प्रितपाल सिंह अजमानी, अनिल सिन्हा, रणविजय सिंह, प्रभात रंजन, संतोषी आनंद, सुधा मिश्रा, मनीष कुमार ,रवि मिश्रा, जितेंद्र मालाकार,कपूर रवानी सहित अन्य उपस्थित थे.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:dhanbadbjppartyofficenetakaryakrm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.