✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में फुटपाथ दुकानदारों की होगी शिफ्टिंग, 177 दुकानदारों को वेंडिंग जोन में दुकान आवंटित

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 6:20:10 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद शहर में फुटपाथ दुकानों और ठेला-खोमचा की वजह से लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है. नगर निगम ने कोर्ट रोड से डीआरएम चौक तक के फुटपाथ दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बुधवार को कोहिनूर मैदान स्थित वेंडिंग जोन में लॉटरी के माध्यम से 177 दुकानदारों को दुकान नंबर आवंटित किए गए.निगम ने साफ कहा है कि तय समय के भीतर वेंडिंग जोन में शिफ्ट नहीं होने वालों पर कार्रवाई होगी.

ट्रैफिक जाम और फुटपाथ अतिक्रमण की समस्या को खत्म

 धनबाद नगर निगम शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और फुटपाथ अतिक्रमण की समस्या को खत्म करने के लिए अब सख्त कदम उठा रहा है. कोर्ट रोड से लेकर डीआरएम चौक तक सड़क किनारे दुकान लगाने वाले फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए निगम की ओर से कोहिनूर मैदान में वेंडिंग जोन तैयार किया गया है.इसी कड़ी में गुरुवार को लॉटरी प्रक्रिया के जरिए दुकानदारों को दुकान नंबर आवंटित किए गए.इस दौरान बड़ी संख्या में फुटपाथ दुकानदार मौके पर मौजूद रहे.

निर्धारित समय सीमा के भीतर वेंडिंग जोन में शिफ्ट होना होगा

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने से सड़कें अतिक्रमण मुक्त होंगी, ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और दुकानदारों को भी स्थायी जगह मिल सकेगी. निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन दुकानदारों को दुकान आवंटित की गई है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर वेंडिंग जोन में शिफ्ट होना होगा.मेयर संजीव सिंह ने कहा कि वेंडिंग जोन में दुकानदारों और ग्राहकों के लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोग एक ही जगह पर जरूरत का सामान खरीद सकें.नगर निगम शहर के अन्य इलाकों में भी वेंडिंग जोन विकसित करने की तैयारी में जुट गया है.नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि शहर के कई और स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां भविष्य में वेंडिंग जोन बनाया जाएगा. जैसे-जैसे नए वेंडिंग जोन तैयार होंगे, संबंधित क्षेत्रों के फुटपाथ दुकानदारों को वहां शिफ्ट किया जाएगा.

वेंडिंग जोन में कुल 192 दुकानें बनाई गई है

 कोहिनूर मैदान स्थित वेंडिंग जोन में कुल 192 दुकानें बनाई गई है. इनमें से 177 फुटपाथ दुकानदारों ने आवेदन दिया था, जिन्हें आज लॉटरी के माध्यम से दुकान नंबर आवंटित किए गए.नगर निगम ने इस बार दुकानों का आवंटन नए सिरे से किया है. इससे पहले वेंडिंग जोन में शिफ्ट नहीं होने के कारण 172 दुकानों का आवंटन रद्द कर दिया गया था.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:DhanbadStreet VendorsVending ZoneRelocation DriveUrban DevelopmentMunicipal CorporationJharkhand NewsLocal GovernanceSmall TradersCity Development

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.