✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Followup Story : महिलाओं के झुंड में शामिल होकर बिहार का "चोरिन गिरोह" कैसे  उड़ाता है  गहना, पढ़िए विस्तार से !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:52:13 AM

धनबाद (DHANBAD) : पटना से आकर महिलाओं का झुंड धनबाद में चेन छिनतई  करता है. महिलाएं शातिर किस्म की होती है और वह धार्मिक कार्यक्रमों को टारगेट करती है. धनबाद में अक्सर सुना जाता है कि धार्मिक कार्यक्रम में गई महिलाओं की चेन उड़ा ली गई है. कई बार इसके खुलासे हो चुके है. धनबाद के सुदाम डीह में भी यही खुलासा हुआ है कि पटना के गायघाट से पहुंची महिलाओं का झुंड ने धार्मिक कार्यक्रम में कम से कम 6 महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र उड़ा लिए. लेकिन यहां उनकी चालाकी काम नहीं आई और वह पकड़ ली है. पुलिस को महिलाओं ने बताया है कि वह पटना से धनबाद चूड़ी-सिंदूर बेचने के लिए आई है. उन्होंने कोई चोरी नहीं की है, लेकिन उनके पास से चूड़ी -सिंदूर बरामद नहीं हुआ है.  

एक महिला गहना-जेवर लेकर भाग गई है. पांच पकड़ में आई है. दरअसल ,धनबाद के सुदामडीह में महिलाओं की चौकसी बुधवार को काम आई. एक शातिर महिला गैंग पकड़ में आ गई है. बुधवार को महिलाओं के गले से चेन छीनने वाले महिला गैंग का खुलासा हुआ है. यह महिला गैंग यज्ञ में महिलाओं के साथ शामिल हो गई थी. और उसके बाद एक-एक कर कई महिलाओं के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र सहित अन्य सामान उड़ा लिए. दरअसल नुनुडीह की एनबीसी कॉलोनी में यज्ञ चल रहा है. नौ दिवसीय यज्ञ में बुधवार को कलश यात्रा के दौरान शरबत वितरण का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान कम से कम छह महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब हो गए. चेन छिनतई की घटना के बाद महिला गैंग सदस्यों को पकड़ लिया गया.

उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस पकड़ी गई महिलाओं को थाना ले गई. दरअसल, एक महिला की चेन खींचने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ. चेन छीनने के बाद गैंग की महिलाएं भागने लगी. फिर महिलाओं को शक हुआ और उन्हें पकड़ लिया गया. चोर महिलाओं की जमकर कुटाई भी हुई. पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है. इसके पहले भी धनबाद के हीरापुर में भी धार्मिक कार्यक्रम में चेन उड़ाने की घटना हुई थी. उस घटना में भी महिलाएं ही शामिल थी.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadSudamdihBiharPoliceAyojan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.