✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस, कोने-कोने की ली गई तलाशी

Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 12, 2026, 3:14:04 PM
सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस, कोने-कोने की ली गई तलाशी

धनबाद(DHANBAD):धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है.एहतियात के तौर पर गुरुवार को एक बार फिर धनबाद सिविल कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया.जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड टीम ने कोर्ट परिसर के हर कोने की बारीकी से तलाशी ली साथ ही परिसर में खड़ी सभी वाहनों की भी जांच की गई, ताकि किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी की संभावना को पूरी तरह खारिज किया जा सके.

 कोने-कोने की ली गई तलाशी

इस दौरान मौके पर डीएसपी डीएन बंका, धनबाद थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है और कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है.बता दें कि कुछ दिन पहले धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.

डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस

इसी के मद्देनजर समय-समय पर डॉग स्क्वॉड और सुरक्षा बलों की मदद से जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके.डीएसपी डी.एन. बंका ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर यह जांच अभियान चलाया जा रहा है. यह जांच दो खोजी कुत्ते और मेटल डिटेक्टर के सहारे चल रही है. आगे भी सुरक्षा के मद्देनजर जांच और निगरानी जारी रहेगी.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:civil court newspatna civil court newscivil court breaking newscivil court security newslatest news of patna civil courtcivil court me aaya call newspatna civil court breaking newsbihar civil court peon latest newsbihar civil court peon exam newscivil courtcivil court patnapatna civil courtcivil court peoncivil court peon examcivil court paniccivil court navin sirranchi civil courtdanapur civil courtpatna court newspatna civil court threatcivil court peon math

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.