✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Followup:कतरास में संजीव सिंह समर्थक शुभम को घर में घुस मारी गई थी चार गोलियां,अस्पताल में मौत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 18, 2026, 11:34:59 AM

धनबाद(DHANBAD):कतरास इलाके को अपराधियों ने निशाने पर ले रखा है. बुधवार की रात भी फायरिंग की घटना हुई थी, तो शुक्रवार की देर शाम कतरास के सोनारडीह में अपराधियों ने घर में घुसकर मेयर संजीव सिंह के यूनियन से जुड़े पदाधिकारी शुभम यादव को गोली मार दी. एक के बाद एक चार गोलियां उसे मारी गई थी.अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. 

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वैसे शुभम यादव की हत्या गैंग वार की परिणिति है अथवा कोयले के अवैध कारोबार से जुड़ा है, पुलिस जांच में यह बातें सामने आएंगी. लेकिन पुलिस सूत्रों का स्पष्ट कहना है कि मृत शुभम यादव कुख्यात अमन सिंह गैंग से जुड़ा हुआ था. कतरास के नीरज तिवारी हत्याकांड में उसका नाम आया था. शुभम यादव पर आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज होने की पुलिस ने पुष्टि की है. 

शुभम यादव पर हत्या रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार शुभम यादव पर हत्या रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे. यह भी हो सकता है कि पुरानी रंजिश के कारण घर में घुसकर पूरी ढिठाई के साथ घटना को अंजाम दिया गया हो. शुभम यादव का घर सोनार डीह थाना से बहुत नजदीक है. घटना के समय वह घर में मौजूद था. बाइक से अज्ञात अपराधी पहुंचे और घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. उसे संभलने का मौका भी नहीं दिया.

देर रात मौत

गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पहले उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. जहां देर रात उसकी मौत हो गई .सूत्रों के अनुसार जुलाई 2023 में वह जमानत पर बाहर आया था. सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि कुछ दिन पहले ही शुभम यादव जनता श्रमिक संघ का केंद्रीय सचिव बना था.पुलिस सभी एंगल पर जांच तेज कर दी है.अपराधियों की टोह में तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों की टीम को लगाया गया है.उसके सिर, कनपटी और गर्दन में गोली मारी गई थी. 

चार खोखे बरामद

घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए गए हैं. सूत्रों के अनुसार अपने घर के एक कमरे में शुभम यादव था, जबकि उसकी दादी दूसरे कमरे में मौजूद थी. इस दौरान घर का दरवाजा खुला देख दो अपराधी अंदर घुसे और शुभम पर एक के बाद एक, चार गोलियां दाग दी. इस घटना के बाद मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा किया .कहा कि यह स्थिति बर्दाश्त से बाहर है . 

अमन सिंह की हत्या धनबाद जेल में कर दी गई थी

अमन सिंह की हत्या धनबाद जेल में कर दी गई थी .अमन सिंह एक समय का कुख्यात अपराधी था. वह धनबाद जेल से ही अपना गैंग चला रहा था. शुभम यादव को भी अमन सिंह गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, मामले का खुलासा होता जाएगा.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो

Tags:Subham yadav firing case dhanbadshubham yadav murder dhanbaddhanbad firingfiring in dhanbadfiring case jharkhanddhanbad shooting case newsdhanbad firing incidentshubham yadavsaurabh sugam yadavsaurabh sugam yadav ke ganasaurabh sugam yadav new songgangwar in dhanbad updatesinger anupama yadavbreaking news dhanbadcrime news dhanbad todayyouth shot dead in dhanbaddhanbad crime newscriminal incident dhanbadcrime alert dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.