✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फ्लाईओवर या सेल्फी स्पॉट? उद्घाटन के बाद फ्लाईओवर पर सेल्फी की होड़ ने रांचीवासियों को दिया जाम का तोहफा, अब क्या फ्लाईओवर में होंगे ये बदलाव

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:41:15 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची के लोगों को हालही में सिरमटोली फ्लाईओवर या यूं कहे बाब कार्तिक उरांव फ्लाईओवर की सौगात मिली है. ऐसे में जब इस फ्लाइओवर का निर्माण हो रहा था तब लोग ये सोच रहे थे अब राजधानी रांची के लोगों को जाम से निजात मिलेगा लेकिन इस फ्लाइओवर के उद्घाटन के बाद का नजारा कुछ और ही है. अब कलही की बात ले लिजीए, कल की देर शाम लगातार गाड़ियों का हुजूम जब फ्लाइओवर पर परिचालन कर रहा था, उस व्यक्त फ्लाइओवर पर देखते ही देखते लंबा जाम लग गया. दरअसल लोग फ्लाइओवर पर बीच में ही गाड़ी लगाकर सेल्फ़ी लेने लगे थे, और ऐसे में कुछ ही देर में फ्लाइओवर पर सेल्फ़ी लेने की होड शुरू हो गई. ऐसा लग रहा था मानों फ्लाईओवर जाम से निजात के लिए नही बल्कि सेल्फ़ी लेने के लिए कोई सेल्फ़ी पॉइंट हो. ऐसे में लोग जहां-तहां गाड़ियां खड़ी कर सेल्फी लेने लगे थे, और नतीजा ये हुआ की फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया. देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं घंटों बाद चुटिया और डोरंडा थाने की पुलिस ने फ्लाईओवर को जाम मुक्त कराया.

इधर आने-जाने के दौरान वाहन सवार के रफ्तार को कम किया जा सके, इसके लिए जगह-जगह स्पीड ब्रेकर लगाने का फैसला किया गया है. साथ ही फिलहाल चुटिया और डोरंडा थाने की पुलिस को फ्लाईओवर पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है, और स्टंट करनेवाले बाइक सवारों की पहचान के लिए फ्लाईओवर के ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगाने की भी तैयारी की जा रही है.

आपको बताते चलें कि हाल ही में बाइक से सिरमटोली फ्लाईओवर पर खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था जिसके बाद परिवहन मंत्री से लेकर रांची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया.आखिरकार रांची पुलिस की स्पेशल टीम कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र से उस बाइक को जब्त किया है, जिससे ब्रिज पर स्टंट किया गया था. हालांकि मौके से आरोपी फरार है जिसकी तलाश तेज कर दी गई है. वहीं युवक के बारे में बताया जा रहा है कि पूरे मोहल्ले में युवक को हंटर @राइडर के नाम से जना जाता है. 

बताते चले कि सिरमटोली फ्लाईओवर या बाबा कार्तिक उरांव फ्लाइओवर में सिरमटोली के रास्ते राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोल चक्कर तक फोरलेन एलिवेटेड पथ और आरओबी की लंबाई 2.34 किलोमीटर है. साथ ही फ्लाईओवर निर्माण में कुल 355.76 करोड रुपए खर्च हुए हैं. बीते 5 जून को फ्लाइओवर का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया गया था.

Tags:siramtoli flyoverranchisiramtoli flyover newsबाब कार्तिक उरांव फ्लाईओवरसिरमटोली फ्लाईओवर

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.