✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा में भीड़ तंत्र का इंसाफ, अर्द्धनंग हालत में रस्सी से बांध कर पीटे गए चोर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:04:54 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा जिला के भंडरा थाना क्षेत्र के कचमची गांव में देर रात चोरी की नीयत से आये पांच चोरों को ग्रामीणों ने सूझबूझ से पकड़ा. बस फिर क्या था. ग्रामीणों ने कानून हाथ में लेते हुए पूरी रात तीन चोरों को रस्सी से बांध कर रखा. सुबह होने पर इनको अर्द्धनंग कर मारते हुए गांव में घुमाया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उनके सामने भी चोरों के साथ मारपीट की गई. हंगामा शांत कराकर सभी चोरों को हिरासत में लेकर थाना ले गई. फिलहाल चोरों से पूछताछ की जा रही है. बता दें कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चोरों के पास से पास से चोरी की 8 मोबाइल,चार्जर सहित कई समान बरामद किया है.

देर रात कुछ यूं हुआ कि...

रविवार की देर रात कचमची गांव के सड़क किनारे स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी के लिए दुकान से सटे भुनेश्वर साहू के दुकान की छत तोड़ चोर दुकान के अंदर प्रवेश किए. लेकिन पास के एक दुकान में सो रहे अरुण साहू ने छत तोड़ने की आवाज सुनी तो आशंका पर लोगों को इसकी सूचना तुरंत दी. थोड़े ही देर में ग्रामीण दुकान की ओर जुटने लगे. इसकी भनक लगते ही बैग आदि छोड़ सभी चोर भागने लगे. ग्रामीणों ने तीन चोरों को खदेड़ कर कांजो महुवाटोली के पास पकड़ा. गांव में इस गिरोह को लोग फूंक गैंग के नाम से जानते हैं. वहीं ग्रामीणों ने सभी चोरों को रस्सी से बांधा और उनकी पिटाई करते हुए गांव में घूमाया. सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने चोरों को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया. कचमची गांव के दुकानदार चोरी की घटना से परेशान थे. कचमची गांव में स्थित सड़क किनारे की सात दुकानों में चोरों ने अबतक 18 बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इनकी संख्या पांच थी, जिसमे से दो फरार हो गए.

रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.