✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा सत्ता का पांच प्रण जारी, फ्री गैस के साथ 5 लाख रोजगार और आवास की घोषणा

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:35:15 AM

रांची (RANCHI):झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपना पहला पांच प्रण को जारी कर दिया है. जिसके जरिए बताया गया कि चुनाव बहुमत में सरकार बनती है. तो सबसे पहले बेटियों को सौगात,रोजगार और गृहणी को फ्री गैस सिलेंडर दिया जायेगा. भाजपा अपने मेनोफेस्टो को पहले पांच मुख्य योजनाओं को जारी किया है.एक निजी हॉल में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, चुनाव प्रभारी शिवराज चौहान, चुनाव सह प्रभारी हिम्तां बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने संयुक्त रुप से मेनोफेस्टो को जारी किया है.

भाजपा माँ बहनो को सश्क्त बनाने पर काम कर रही है. शुरू से सदन से लेकर अन्य पथ पर सभी जगह महिलाओं को जगह देने का काम कर रहे है. कई योजना है जिसके जरिये महिलाओं के शशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है. अब विधानसभ में पांच प्राण जारी किया है. पहला योजना गोगो दीदी योजना के जरिये सभी बहन बेटी को 2100 रूपये देने का काम करेंगे. राज्य में गैस सिलेंडर 500 रूपये में दिया जायेगा साथ ही पर्व के समय दो गैस सिलेंडर फ्री देने का काम किया जायेगा. हर साल पांच लाख रोजगार देने का काम होगा. पूर्व कि रिक्तियां को भरने के लिए  पहली कैबिनेट में प्रस्ताव पास होगा. इसके लिए एक कैलेंडर दिया बनाया जायेगा. झारखण्ड में BA और MA पास छात्रों को दो वर्ष तक दो हजार रूपये हर माह दिया जायेगा. पांचवां सभी के लिए आवास देने की योजना बनाई गई है.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand today newsranchi newsnews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhand breaking newsbreaking newsjharkhand latest newstop newsjharkhandlatest newsnewsFive promises of BJP coming to power continueannouncement of 5 lakh jobs and housing along with free gasbjp jharkhandbabulal marandijharkhand vidhansabha election

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.