✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में बियर डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर करोड़ों की ठगी, पांच पर FIR दर्ज

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 2:05:30 PM

रांची (RANCHI): राजधानी में बियर ब्रांड के डिस्ट्रीब्यूशन और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इस धोखाधड़ी में एक करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का मामला प्रकाश में आया है जहां अरगोड़ा थाना में पांच नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला आरबीडीपीएल (RBDPL) कंपनी के निदेशक राज कुमार पाठक की लिखित शिकायत पर दर्ज हुआ है, जिन्होंने आरोपियों पर झांसा देकर बड़ी रकम घपलेबाजी और व्यापारिक समझौता तोड़ने का आरोप लगाया है.

शिकायतकर्ता राज कुमार पाठक के अनुसार, अगस्त 2024 में अजय कुमार, कुमार संभव और वृंदा संभव ने उनसे संपर्क कर अपनी कंपनी के बियर ब्रांड की बिक्री और वितरण के लिए डिस्ट्रीब्यूटर बनने का आकर्षक प्रस्ताव दिया था. आरोपियों ने भरोसा दिलाया था कि व्यवसाय से जुड़े सभी जरूरी लाइसेंस, निबंधन और अनापत्ति प्रमाण पत्र उनकी तरफ से उपलब्ध कराए जाएंगे. इस झांसे में आकर शिकायतकर्ता की कंपनी ने सहमति जताई और रांची कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच बकायदा एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए. इसके बाद आरोपियों ने निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपये ले लिए और बियर सप्लाई के नाम पर लगातार टालमटोल करने लगे.

जानकारी क अनुसार, पैसे हड़पने के बाद आरोपियों ने कुमार संभव के हस्ताक्षर से एक पत्र भेजकर व्यावसायिक समझौता समाप्त करने की घोषणा कर दी और बकाया राशि लौटाने का वादा किया. काफी दबाव बनाने के बाद आरोपियों ने ईएलपीएल (ELPL) कंपनी के नाम से 10-10 लाख रुपये के कुल 10 चेक सौंपे. जब इनमें से एक चेक को बैंक में जमा किया गया, तो भुगतान रोकने (स्टॉप पेमेंट) के कारण वह बाउंस हो गया. इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित पक्ष से बातचीत और संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया, जिसके बाद पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

Tags:Ranchi beer distribution scamArgoda police station fraud FIRBeer investment cheating RanchiRaj Kumar पाठक RBDPLKumar Sambhav ELPL check bounceJharkhand business fraud caseBeer distributorship fraud RanchiOne crore financial scam RanchiCorporate fraud Argoda RanchiFake business agreement Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.