✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुखद! सड़क दुर्घटना में हुसैनाबाद के पांच लोगों की मौत, तीन बच्चे गंभीर,परिवार में मातम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:11:52 PM

पलामू(PALAMU): पलामू जिला के हुसैनाबाद से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन बच्चों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कचरा गांव स्थित बैठा टोला के तीन मजदूर, एक बच्चा समेत एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. जबकि घटना में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार हादसा उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ है. 

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय शुक्रवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी. दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि ये सभी एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से झारखंड के लिए इको कार से जा रहे थे.  

गांव में पसरा मातम 

जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर पर अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी आठ लोगों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीन लोगों को हालत गंभीर बनी हुई है. तीनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है. मृतकों में उपेंद्र बैठा (38), बिजेंद्र बैठा (36)  कांति देवी (30), ज्योती कुमारी (12), सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा (45) शामिल हैं. सभी पलामू के थाना हुसैनाबाद के कचरा गांव के रहने वाले थे.
घायलों में सूरज कुमार (16), आयुष (08) व आर्यन कुमार (10) शामिल हैं.  घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम है. गांव में सन्नाटा छाया है. 

दुर्गा पूजा का पर्व मनाने दिल्ली से निजी कार से आ रहे थे घर 

ये सभी लोग दुर्गा पूजा का पर्व मनाने दिल्ली से निजी कार से अपने घर आ रहे थे. सभी दिल्ली में काफी दिनों से मेहनत मजदूरी करते थे. वहीं परिवार के साथ रहते थे. मृतक व घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं. घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक कमलेश कुमार सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है.  उन्होंने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद की बात कही है. 

Tags:jharkhand breaking newspalamuHussainabad news updateroad accidentFive people died in road accidentbreaking news jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.