☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वाहन से कैश जब्त मामला: कांग्रेस के तीनों विधायक अब दस दिनों तक झारखंड नहीं आ सकेंगे, जानिये वजह

वाहन से कैश जब्त मामला: कांग्रेस के तीनों विधायक अब दस दिनों तक झारखंड नहीं आ सकेंगे, जानिये वजह

रांची (RANCHI): पश्चिम बंगाल में गाड़ी में जब्त 48 लाख रुपए के साथ कांग्रेस के तीन कांग्रेसी विधायक अब दस दिनों तक तो झारखंड नहीं आ सकेंगे. इनके नाम हैं, इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोनगाड़ी और राजेश कच्छप. इनके साथ दो और लोगों को पुलिस ने बीती देर शाम गिरफ्तार किया था. हावड़ा कोर्ट में आज इन्हें पेश किया गया. तीनों विधायक समेत सभी ने जमानत याचिका दाखिल की थी. कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए मामले की जांच के लिए सभी को 10 दिनों के सीआईडी रिमांड पर भेज दिया है. 

बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा के पंचाला थाना क्षेत्र से इन विधायकों की एसयूवी गाड़ी से कैश बरामद किया था, जिसके बाद नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई थीण् पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पश्चिम बंगाल की पुलिस ने पंचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी नेशनल हाइवे-16 पर नाकाबंदी कर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की. इसी दौरान जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी की गाड़ी को भी रोका गया. गाड़ी की जांच की गई तो उसमें भारी संख्या में कैश मिला. गाड़ी से बरामद कैश को सीआईडी को सौंप दिया गया है. 

Published at:31 Jul 2022 08:35 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.