✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के पांच मेडिकल कॉलेजों को नहीं मिल रहे डॉक्टर, 4 मार्च को फिर होगा इंटरव्यू, जानिए क्या है कारण और क्या होगा असर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:28:37 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के एसएनएमएमसीएच समेत झारखंड के पांचों मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए ताबड़तोड़ विज्ञापन निकल रहे हैं, लेकिन झारखंड के मेडिकल कॉलेजों को प्राध्यापक और सह प्राध्यापक नहीं मिल रहे हैं. 4 माह में दो बार वैकेंसी निकाली गई लेकिन एक भी डॉक्टर नहीं मिले. अब तीसरी बार इंटरव्यू होगा. झारखंड सरकार ने संविदा के आधार पर दो बार बहाली निकाली लेकिन किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. कुछ डॉक्टर ही इंटरव्यू के लिए पहुंचे.

SNMMCH के लिए नहीं आया एक भी डॉक्टर

धनबाद के SNMMCH के लिए तो एक भी डॉक्टर नहीं आए. संविदा के आधार पर अलग-अलग विभागों के लिए 161 डॉक्टरों की बहाली के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने नवंबर 22 और फरवरी 23 में बहाली निकाली थी. धनबाद के सहित एमजीएम चिकित्सा महाविद्यालय, जमशेदपुर, फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय, दुमका, मेदनीनगर चिकित्सा महाविद्यालय, पलामू और शेख बिहारी चिकित्सा महाविद्यालय, हजारीबाग के लिए नियुक्ति होनी है. डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से एक बार फिर नई तिथि की घोषणा की गई है.

4 मार्च को चिकित्सकों की बहाली के लिए होगा इंटरव्यू

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार रांची रिम्स के प्रशासनिक भवन में 4 मार्च को चिकित्सकों की बहाली के लिए इंटरव्यू होगा. इधर, नेशनल मेडिकल कमिशन ने धनबाद के SNMMCH में इस साल एक सौ सीट पर एमबीबीएस की नामांकन की अनुमति दे दी है. नेशनल मेडिकल कमिशन का पत्र धनबाद पहुंच गया है. अनुमति पत्र मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन बढ़ी सीटों पर छात्रों के नामांकन की तैयारी में जुट गया है. नेशनल मेडिकल कमिशन की टीम 9 जनवरी को मेडिकल कॉलेज के संसाधनों का एसेसमेंट किया था. इधर, बढ़ी सीटों पर नामांकन के लिए कॉलेज प्रबंधन को विशेष तैयारी करनी होगी. मई के अंतिम सप्ताह अथवा जून के पहले सप्ताह में नीट का रिजल्ट आएगा. इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके पहले कॉलेज प्रबंधन को सारी व्यवस्थाएं करनी होगी.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:Five medical colleges of Jharkhandmmchsnmmchmedical college in jharkhanddoctor in medical college

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.