☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच दोषी करार,11 अप्रैल को मिलेगी सज़ा,जानिए पूरा मामला

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच दोषी करार,11 अप्रैल को मिलेगी सज़ा,जानिए पूरा मामला

रांची(RANCHI):  सिविल को की पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 5 आरोपियों को दोषी पाया है. सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में सभी दोषियों को 11 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी. अपराध करने वाले इन 5 लोगों में से एक नाबालिग भी है. यह मामला रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र का है. नाबालिग पीड़िता अपने दोस्त के साथ बुंडू गई थी. दोस्त स्कूटी रखने के लिए पास ही में गया था. इस दौरान उसने इस नाबालिग लड़की को एक लॉज में रखा था. नाबालिग को अकेला देख 5 लड़के उसे खींच कर जंगल ले गए और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया. जब दोस्त वापस आया तो उस लड़की को नहीं देख फिर वह इधर-उधर ढूंढने लगा. तभी जंगल में नाबालिग लड़की अचेत अवस्था में मिली. उसके बाद परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने जांच के उपरांत एक नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में नौ गवाह पेश किए गए. सोमवार को सभी पांचों अपराधियों को दोषी करार दिया गया. अभियोजन पक्ष के वकील के अनुसार 11 अप्रैल को इन दोषियों को सजा सुनाई जाएगी.

Published at:03 Apr 2023 04:48 PM (IST)
Tags:jharkhandरांचीFive convicted in gang rape of a minor
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.