✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में हुए कार्तिक पूर्णिमा हादसे में अबतक पांच शव बरामद, एक की तलाश जारी  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:53:06 AM

धनबाद(DHANBAD):कार्तिक पूर्णिमा के दिन धनबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया था. जहां दामोदर नदी में स्नान के दौरान 6 लोग डूब गये थे.जिनमे से अब तक 5 शव बरामद किया जा चुका है.वहीं एक की तलाश अब भी जारी है.आपको बता दें कि बुधवार को धनबाद-बोकारो फोरलेन स्थित तेलमोच्चो पुल के नीचे नौ युवक स्नान करने पहुंचे थे.इसी दौरान नदी में अचानक तेज बहाव आने से सभी युवक बह गए. मौके पर अफरा-तफरी मच गई.स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि छह युवक लापता हो गए थे.

राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी

घटना के बाद से ही राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है. हादसे के दिन शाम करीब चार बजे एक युवक का शव बरामद किया गया था. इसके बाद गुरुवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन और शवों को नदी से निकाला गया था.वहीं, शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाते हुए एक और शव बरामद किया है.इस तरह अबतक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक युवक की तलाश अब भी जारी है.भठिंडा फॉल से आए छह सदस्यीय गोताखोरों की टीम ने बताया कि वे लगातार तीन दिनों से सर्च ऑपरेशन में जुटे है. उन्होंने कहा कि आज सुबह पानी में ऊपर तैरती हुई बॉडी दिखाई दी, जिसे बाहर निकाला गया है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम गुरुवार की शाम धनबाद पहुंची थी. देर शाम डेढ़ घंटे तक अभियान चलाने के बाद अंधेरा बढ़ने पर ऑपरेशन रोक दिया गया था. शुक्रवार सुबह से टीम फिर सक्रिय है और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर सर्च अभियान जारी रखे हुए है.इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण प्रशासन से खोज अभियान तेज करने की मांग कर रहे है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad news todaydhanbad today newsdhanbad news today livedhanbad firing news todaydhanbad newsdhanbad newzbccl dhanbad newsdhanbad news livedhanbad raid newsdhanbad news hindidhanbad news aaj kadhanbad news updatedhanbad news in hindidhanbad news updatesdhanbad accident todaydhanbad crime newscrime news dhanbadbig news of dhanbaddhanbad news jharkhanddhanbad bokaro top newsdhanbad latest newsdhanbad police newscrime news in dhanbaddhanbad breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.