✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में अपराधियों का नया हथियार बना चापड़,पाँच बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 18, 2026, 7:07:32 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में चापड़बाजी के मामले बढ़ गए है. इसी बीच पुलिस को 5 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. यह कार्रवाई उलीडीह पुलिस ने की है. गिरफ्तार होने वाले बदमाशों में अमन प्रताप, शुभम सिंह, वरुण पाल, अनिस सिंह, राहुल शर्मा शामिल है.अभी आरोपी मानगो, उलीडीह और एमजीएम थाना क्षेत्र के रहने वाले है. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है. शनिवार की शाम उलीडीह पुलिस द्वारा पूरे मामले का खुलासा किया गया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएगा.
साईं मंदिर के समीप हुआ था हमला
29 मार्च को उलीडीह थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी साई मंदिर के पास यह घटना हुई थी. यहां आपसी विवाद शीतिज सिंह नामक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला हुआ था. आरोपियों ने धारदार हथियार से युवक के सिर और हाथ पर वार कर उसे घायल किया था. उसे गंभीर चोट आई थी. इस मामले में घायल ने अमन प्रताप, शुभम सिंह, वरुण पाल, अनिस सिंह, राहुल शर्मा समेत अन्य पर केस दर्ज कराया था. पुलिस ने अभी आरोपियों को अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया. 

चापड़बाजी के कई मामले हुए
शहर में चापड़बाजी के मामले लगातार बढ़ रहे है. हाल में शहर में ऐसी कई घटना हुई है जिसमें मारपीट करने वालों ने चापड़ का उपयोग किया है. हालांकि पुलिस ने भी कई चापड़ बरामद किए हैं. शहर के युवा चाइनीज चापड़ का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं. रामनवमी के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पुलिस ने भारी मात्रा में चापड़ बरामद किया था. 

Tags:Jamshedpur newsJamshedpur crime NewsUlidih thanaCrime news jamshedpurJharkhand newsJharkhandJamshedpur PoliceJamshedpur NewsJamshedpur Breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.