✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पहले मतदान, फिर जलपान! गढ़वा में दिखा उत्साह, सुबह से केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 23, 2026, 10:03:43 AM

गढ़वा (GARHWA): नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर उत्साह का माहौल देखने को मिला. चुनाव आयोग के “पहले मतदान, फिर जलपान” स्लोगन को चरितार्थ करते हुए बड़ी संख्या में मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंचे.

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित गोविंद स्कूल और वार्ड नंबर 15 के सहिजना समुदाय भवन में सुबह से ही लंबी कतारें नजर आईं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग मतदाता शांतिपूर्वक लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे.

इस बार कई मतदाताओं ने पहली बार बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया, जिसे लेकर खासा उत्साह देखा गया. कुछ मतदाताओं ने बदलाव की उम्मीद जताई, जबकि कुछ ने कहा कि वे विकास के मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान कर रहे हैं.

गौरतलब है कि गढ़वा जिले में एक नगर परिषद और दो नगर पंचायतों के लिए मतदान कराया जा रहा है. प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

रिपोर्ट : धर्मेन्द्र कुमार

Tags:nagar nikaynagar nigamnagar nigam chunavnagar nigam chunav garhwagarhwa newsnikay chunavnagar nikay chunav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.