✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पहले अकाउंट में भेजेंगे पैसे फिर मांगेंगे वापस, जमशेदपुर में सामने आया साइबर ठगी का नया तरीका, जिला एसएसपी ने लोगों को चेताया

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:14:54 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में अब साइबर अपराधियों ने लोगों को चुना लगाने के लिए नया तरीका ढूंढ लिया है. अब साइबर अपराधी पहले आपके खाते में पैसे डालेंगे और उसके बाद आपको कॉल कर गलती से पैसे भेजने का बोल आपसे पैसे वापस मांगेंगे. ऐसे में जैसे ही आप उन्हें पैसे भेजेंगे वैसे ही साइबर अपराधी आपके खाते को खाली कर देंगे. जी हां, सही सुना अब साइबर अपराधी लोगों को ठगने का नया तरीका अपना रहे हैं.  अपराधी पहले आपके अकाउंट में कुछ पैसे भेज रहे हैं और फिर आपको ठगने की ताक में इंतजार कर रहे हैं.

वहीं, जिले के एसएसपी ने भी इस तरह के फ्रॉड की पुष्टि की है. उन्होंने शहर वासियों को साफ कहा है कि अगर आप के अकाउंट में अगर अनजान ट्रांजेक्शन होता है तो फिर उसे देख कर खुश मत होइए. तुरंत इसकी सूचना बैंक को दीजिए. वरना इस अनजान नंबर से हुए ट्रांजैक्शन से आप फंस सकते हैं. इसलिए बैंक के साथ-साथ इसकी सूचना साइबर थाना को भी दें.

वहीं, समाजसेवी नीरज सिंह ने भी लोगों को सावधान करते हुए कहा कि आए दिन बैंक अकाउंट के जरिये फ्रॉड की खबर आती है. लेकिन इस बार साइबर अपराधी नया तरीका इस्तमाल कर रहें है. साइबर अपराधी पहले आप के खाते में कुछ रकम डाल दे रहे हैं. उसके बाद आपसे संपर्क कर आपसे पैसे वापस मांगेंगे. ऐसे में जैसे ही आप ट्रांजैक्शन करेंगे तो साइबर अपराधियों के पास आपके बैंक खाते की डिटेल चली जाएगी और वे बैंक अकाउंट खाली कर देंगे.

इसे लेकर बैंक मैनेजर ने भी साफ कहा है कि साइबर अपराधी बैंक खातों से फ्रॉड करने के लिए नए तरिके अपना रहे हैं. उन्होंने बैंक के ग्राहकों को साफ कहा कि अगर आप के खाते में अनजाने जगह से रूपये आए तो इसकी सूचना बैंक को दें नहीं तो आपकी मुसीबत बढ़ सकती है. आपके साथ आसानी से फ्रॉड हो सकता है. बैंक मैनेजर ने कहा कि ‘आओ सावधान रहें और सुरक्षित बैंक खाते का उपयोग करें.’

‘द न्यूज़ पोस्ट’ भी आपसे आग्रह करता है कि आप के बैंक में अगर अनजान ट्रांजैक्शन हो तो पहले बैंक को फिर साइबर थाना को इसकी सूचना दें. आप सतर्क रहें और सावधानी से अपने बैंक खाते का इस्तेमाल करें ताकि आप के साथ फ्रॉड नहीं हो सके.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटजमशेदपुरजमशेदपुर न्यूजपूर्वी सिंहभूमपूर्वी सिंहभूम जिला एसएसपीसाइबर ठगीसाइबर ठगफ्रॉडसाइबर अपराधीJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJamshedpurJamshedpur NewsEast SinghbhumEast Singhbhum District SSPCyber ​​fraudCyber ​​thugFraudCyber ​​criminal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.