✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पहले मोबाइल चोरी की स्पेशल ट्रेनिंग, फिर भीड़भाड़ इलाके में बच्चे कर रहे थे हाथ साफ, पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:30:43 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड के साहिबगंज में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां कुछ बच्चों को मोबाइल फोन चोरी करने की ट्रेनिंग दी गई, फिन उन्हें चोरी करने और भीख मांगने के काम पर लगाया गया. दरअसल रांची में पुलिस ने चोर गिरोह के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह के सरगना शिवजी महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार शिवजी महतो की निशानदेही पर 29 एंड्रायड और 2 कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. शिवजी महतो साहिबगंज के तीनपहाड़ी इलाके का रहने वाला है. वह भूख और गरीबी के कारण बिखरे बच्चों को अपना हथियार बनाता है. बच्चों को दो वक्त की रोटी और कुछ पैसे का लालच देकर सड़कों पर भीख मंगवाना और भीड़भाड़ वाले इलाकों में घुसकर लोगों की जेब से मोबाइल फोन चुराना शिवजी की फितरत है. इसका खुलासा आज रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने किया.

एसपी ने मीडिया को बताया कि बुधवार 1 जनवरी को रांची के मोरहाबादी में आयोजित खादी मेला में लोगों ने मोबाइल फोन चोरी करते एक बच्चे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए. बच्चे ने कबूल किया कि सभी मोबाइल फोन चोरी के हैं. थोड़ी सख्ती से पूछताछ करने पर बच्चे ने बताया कि साहिबगंज के तीनपहाड़ी निवासी शिवजी महतो बच्चों से यह धंधा कराता है. शिवजी ने इन्हें राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों में भीख मांगने और मोबाइल फोन चोरी करने के लिए लगा रखा है. इन बच्चों को हेहल के बांसटोली इलाके में किराए का मकान दे रखा है. बच्चे से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर शिवजी महतो को गिरफ्तार कर लिया. एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Tags:mobile theftranchi newsranchi crime newscrime newsjharkhand crime newsjharkhand newsranchi latest newsranchi news in hindihindi newsranchi crimelatest newsranchiranchi policetop newsranchi news updatebreaking newsnewsranchi news todaycrime news ranchiranchi jharkhand crime newscrime in ranchicrime news in hindijharkhand crimeranchi news livecyber crime in ranchiranchi violence newsmurder in ranchijharkhand policepoliceranchi police attackranchi protestranchi police par hamlaranchi police lathichargeranchi breaking newsranchi police raidranchi police newsranchi police and rafranchi police actionranchi police protestranchi police vs police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.