✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पहले दोस्ती, प्यार , फिर हुआ बच्चा, अब कोर्ट में मारपीट, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:08:06 AM

देवघर (DEOGHAR): देवघर रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक 2018 में पटना विशेष पढ़ाई की तैयारी करने गया था. जहां एक लड़की से उसकी दोस्ती हुई धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गया और लिव इन रिलेशन के तहत शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गया. इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई और मां बन गई.  लड़की ने एक लड़का को जन्म दिया. जन्म देने के बाद इस बच्चे के वारिस उस लड़के को बताया, तो लड़का उससे दरकिनार होकर अपने घर वापस आ गया. जिसके बाद युवती देवघर पहुंची और महिला थाना में इसकी जानकारी दी. थाना द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई. युवक को जब पता लगा कि उसके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है तो उसने भी संबंधित थाना में एक मामला दर्ज कराया . इसी अनुसंधान के बीच मामला कोर्ट तक पहुंचा .

कोर्ट पहुंचने से पहले दोनों में हुई जमकर मारपीट

लेकिन देवघर न्यायालय पहुंचने से पहले ही पीड़ित महिला और उसके तथाकथित पति के बीच जमकर बहस हुई और फिर मारपीट हो गई. इस लड़ाई का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि दा न्यूज पोस्ट इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मारपीट करने के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा मामला को शांत कराया गया. जिसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगली तारीख दे दी है. फिलहाल देखना होगा की कोर्ट अगली सुनवाई में क्या निर्णय लेता है.

रिपोर्ट. ऋतुराज सिन्हा

Tags:JHARKHAND DEOGHARDEOGHAR NEWSDEOGHAR COURTFirst friendshipthen lovethen childnow fight in courtknow what is the whole matter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.