✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला: राज्य में पहले कृषि केंद्र का हुआ शुभारंभ, सांसद सुदर्शन भगत ने किया उद्घाटन 

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:47:14 AM

गुमला(GUMLA): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने को लेकर लगातार कई स्तर पर काम किया जा रहा है. इसी क्रम में किसानों को खेती के लिए सभी सामान एक स्थान पर मिल जाए, उसी उद्देश्य से झारखंड में छह केंद्र का स्थापना किया जाना है. उसी में से पहले केंद्र का उदघाटन गुमला जिला में सांसद सुदर्शन भगत के द्वारा किया गया. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ ही कृषि विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका हमेशा से किसानों के प्रति काफी गंभीर सोच रहा है, उसी के तहत यह केंद्र खोला गया है जहां किसानों को हर तरह की सुविधा मिल पाएगी. वहीं कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने भी इस केंद्र को किसानों के लिए वरदान बताया.

एक छत के नीचे मिलेगा किसानों को सभी सामान

गुमला जैसे आदिवासी बहुल इलाके में केंद्र सरकार की पहल से शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र स्थानीय किसानों के लिए काफी लाभदायक रहेगा. एक छत के नीचे किसानों के लिए खाद बीज के साथ ही कृषि उपकरण आसानी से मिल जाएगा. जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा और उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने भी इस केंद्र के खुलने की सराहना की. उन लोगों की माने तो इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा उनकी आर्थिक स्तिथि भी बेहतर हो पाएगी. 

झारखंड में गुमला जिला उन जिलों में आता है जहां की 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर आश्रित है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को खेती की सुविधा पहुंचाने के लिए खोला गया केंद्र किसानों के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा. 

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला

Tags:GumlaFirst agriculture centreGumla farmerJharkhand newsGumla news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.