☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : संपति हड़पने के लिए महिला और उसके रिश्तेदार पर फायरिंग, गैंगस्टर फहीम खान के बेटे पर आरोप

धनबाद  : संपति हड़पने के लिए महिला और उसके रिश्तेदार पर फायरिंग, गैंगस्टर फहीम खान के बेटे पर आरोप

धनबाद(DHANBAD):  किसी को धमकाना हो, किसी की संपत्ति हड़पना हो, किसी की जमीन खरीदनी हो तो उस पर फायरिंग करा दो, उसके घर बम फोड़ दो, यह सब धनबाद में आम बात हो गई है. जो डर गया उसकी तो प्रॉपर्टी हड़प ली जाती है. लेकिन जो अड़ गया, उसके साथ पंगा नहीं होता. ऐसे एक नहीं कई मामले हाल के दिनों में सामने आए है. ताजा मामला गुरुवार की रात का है. वासेपुर निवासी गुड़िया खान की कार पर भूली ओपी के ठीक सामने कल रात फायरिंग की गई. गुड़िया अपने पति और रिश्तेदार के साथ अपने घर लौट रही थी. गुड़िया का आरोप है कि उनकी संपत्ति हड़पने के लिए गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र ने उनके किराएदार से मिलकर फायरिंग कराई है. 

कुछ दिनों से मिल रही थी धमकी

फायरिंग की सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंचे. गुड़िया खान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार धमकी दी जा रही थी और आशंका है कि धमकी देने वालो  ने ही डराने के लिए फायरिंग कराई है.  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.  मौके से तीन खोखे बरामद किए गए है.  बता दें कि वासेपुर के प्रिंस खान ही वीडियो जारी कर लोगों को धमकाने को लेकर चर्चा में था लेकिन हाल के कई महीनों बाद फहीम खान के परिवार का नाम सामने आया है.

कौन है धनबाद के फहीम खान

फहीम खान, धनबाद के वासेपुर का एक जाना-माना अपराधी है. उसके उपर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण जैसे कई मामले दर्ज हैं. बॉलीवुड फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर जिसे अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित किया गया था, उनके जीवन पर आधारित है. वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान अभी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. वर्तमान में फहीम खान के परिवार और प्रिंस खान के बीच तनातनी चल रही है. प्रिंस खान ने कथित तौर पर फहीम खान के  समर्थक जमीन कारोबारी नन्हे की हत्या करा कर वीडियो जारी किया था और हत्या की जिम्मेवारी कबूल किया था.  इस घटना के बाद फहीम खान कुछ दिन पहले  अपने बच्चों की शादी में पैरोल पर धनबाद आया था  और कहा था कि प्रिंस खान जैसे लोगों की धमकी वह बहुत दिनों से सुनते आ रहा है.  कानून अपना काम करेगा.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Published at: 22 Jul 2022 01:22 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.