✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में दिनदहाड़े गोलीबारी, आधा दर्जन युवकों ने मचाया उत्पात,इलाके में दहशत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 25, 2026, 3:35:09 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध में सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को निशाना बनाया गया.जानकारी के अनुसार, रविंद्र चौहान अपने घर से किराना दुकान सामान लेने जा रहे थे. इसी दौरान चार बाइक पर सवार करीब 5 से 6 युवक वहां पहुंचे और अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी.बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लगभग 8 राउंड गोली चलाई.

तीन खोखा और एक बाइक बरामद

इस दौरान एक गोली रविंद्र चौहान के पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए.गोली लगने के बाद वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे.घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.मौके पर बरोरा और बाघमारा थाना की पुलिस पहुंची और जांच शुरू की.पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और एक बाइक बरामद किया है.सभी सबूतों को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है.

हमला पुरानी रंजिश का नतीजा 

घायल को बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया.फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.पीड़ित ने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है उन्होंने कहा कि कुछ लोग पहले से केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे इसी विवाद को लेकर उन पर हमला किया गया.ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी डर का माहौल है. लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:DhanbadBarora Police StationMathabandhFiring IncidentDaylight ShootingOld RivalryCrime NewsJharkhand NewsPolice InvestigationPanic in AreaCriminal CaseBreaking NewsLocal NewsShooting Incident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.