✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ऐसा क्या हुआ कि बहन का दुश्मन बन गया भाई, और चला दी गोली, पढ़ें चौंकाने वाली वजह

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:38:22 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार रात पारिवारिक विवाद के दौरान चचेरे भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी. घटना रात करीब 10 बजे की है. गोली लगने से घायल संगीता कुमारी के दाहिने जांघ में गंभीर चोट आई है. परिजनों ने आनन-फानन में उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात परिवार की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. कहासुनी के बीच दोनों पक्षों के पुरुष भी शामिल हो गए. इसी दौरान दीनदयाल कुमार ने पिस्तौल निकालकर दो चार राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसकी चचेरी बहन संगीता की जांघ में जा लगी. घायल संगीता ने बताया कि वह झगड़ा छुड़ाने गई थी, तभी उसके चचेरे भाई ने उस पर गोली चला दी. उसने कहा कि घटना के दौरान तीन से चार राउंड गोली चली. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. वहीं, केन्दुआडीह थाना प्रभारी से जब घटना की जानकारी फोन पर लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन पर कुछ भी बताने से इनकार किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

 

Tags:dhanbad breaking newsdhanbad crime newsFiringfamily disputecousin shoots sisterdhanbad police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.