धनबाद(DHANBAD): छोटे-छोटे विवाद के लिए फायरिंग और बमबाजी कोयलांचल के लिए आम बात हो गई है. ताजा मामला कतरास के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में सामने आया है. नीमतल्ला श्रमिक आवास में फायरिंग और बमबाजी की गई है. स्थानीय युवकों ने सोमवार की सुबह एक कोयलाकर्मी के घर में फायरिंग की. एक बम भी फोड़ा, उसके बाद एक बम और कारतूस घर में छोड़ कर चले गए.
महिला ने छेड़खानी का भी लगाया है आरोप
भुक्तभोगी ने इसकी सूचना सोनारडीह पुलिस को दी है लेकिन पुलिस इस घटना में शिथिलता बरत रही है. दोपहर बाद पुलिस गई है और बम और गोली को बरामद किया है. घटना चाहे जो भी हो लेकिन इतना तो लग रहा है कि फायरिंग की गई है. महिला ने छेड़खानी का भी आरोप लगाया है. उसने कहा है कि अगर समय रहते पति और मोहल्ले के लोग नहीं पहुंचते तो उसके साथ कुछ भी हो सकता था. पुलिस को शिकायत मिल गई है, अब देखना है कि पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है.
रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद