✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के जोड़ा पोखर में फिर की गई फायरिंग,ताबड़तोड़ तीन घटनाओं से इलाके में दहशत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:22:48 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के जोड़ा पोखर में अचानक अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं. नए साल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है .सोमवार की रात भी  पंजाबी थोड़ा में फायरिंग की गई. चार राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी गई. अपराधियों ने दो गोली दरवाजे पर मारी और दो राउंड हवाई फायरिंग की. सूचना पर जोड़ा पोखर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. छानबीन में चार खोखा बरामद किए गए हैं. मंगलवार को भुक्तभोगी  रणजीत सिंह ने जोड़ा पोखर थाने में शिकायत कर वहीं के  आधा दर्जन लड़कों के खिलाफ फायरिंग करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है. रविवार की रात विवाद हुआ और उसके बाद सोमवार की रात फायरिंग कर दी गई .31 दिसंबर की रात जोड़ा पोखर एक नंबर बस्ती में रघुकुल समर्थक   के घर पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी .पहली जनवरी को डिगवाडीह में सब्जी विक्रेता को चाकू से वार कर घायल कर दिया गया था. ताबड़तोड़  तीन घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है. घटनाओं का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती है .

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsFiring in dhanbadCrime in dhanbadDhanbad police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.