✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के बरवाअड्डा में फिर चली गोली, बाइक से आये अपराधियों ने एक को मारी गोली

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:05:28 AM

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के बरवाअड्डा  में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गोली चली.  बुधवार को हुई अंधाधुंध फायरिंग में राजकुमार साव   मारा गया था, जबकि उसका साथी घायल हो गया था.   गुरुवार की शाम हुई फायरिंग में पिंटू ठाकुर नामक व्यक्ति को गोली लगी है.  बाइक पर सवार अपराधियों ने लोहारबरवा  में उसे गोली मारी. उसके पेट में 2 गोली लगी है. उसे धनबाद के SNMMCH में ले जाया गया है.  उसकी हालत गंभीर है. बुधवार को घटी घटना के खिलाफ मृतक के परिवार वालों ने गुरुवार को बरवाअड्डा  थाने का घेराव किया. 

परिवार वालो ने किया थाने  का घेराव 
 
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. उनका आरोप था कि पुलिस परिवार वालों को ही प्रताड़ित कर रही है.  बता दें कि बुधवार की दोपहर बरवाअड्डा  के  निरंकारी चौक के पास घर से बुलाकर राजकुमार साव  और उसके साथी को गोली मारी गई.  अस्पताल ले जाने के क्रम में  राजकुमार साव  की तो मौत हो गई,  उसके घायल साथी को   बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है.

 

Tags:dhanbadfiringlohaarwarwathakurpolicw

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.