✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : कतरास में फिर कोयला चोरों के बीच हुई फायरिंग, फूटे बम, दो लोग घायल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:37:12 PM

धनबाद(DHANBAD): कतरास के मधुबन थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह फिर भारी बवाल हुआ है. कोयला चोरों के दो गुट आपस में ही टकरा गए है. कई राउंड फायरिंग की गई है. बम फोड़े गए है. 2 लोगों के घायल होने की सूचना है. कई बाइकों को क्षतिग्रस्त कर देने की खबर है. सूचना के अनुसार नारायणपुर धौड़ा की कई दुकानों में आग लगा दी गई है. कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है.  

अतिरिक्त फाॅर्स भेजने की लोकल अधिकारियों ने की है मांग 

कहा तो यह भी जा रहा है कि धनबाद से भी फोर्स भेजने की मांग की गई है.   आपको बता दें कि तीन-चार दिन पहले ही बरोरा  और मधुबन थाना क्षेत्र में कोयला चोरों ने सीआईएसएफ और पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया था. सीआईएसएफ के अधिकारी सहित 7 जवान इसमें घायल हो गए थे. सीआईएसएफ ने बरोरा  थाने में 10 नामजद सहित 200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.  इसी बीच सोमवार को फिर कोयला चोरों के गुट आपस में टकरा गए.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:jharkhand newsdhanbad newsfiring between coal thief in katras

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.