✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के बैंकमोड में रात नौ बजे फिर सोना चांदी की दुकान पर हो गई फायरिंग,तरीका वही पुराना,अपराधी आए और फायरिंग कर चलते बने

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:03:56 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बैंक मोड़ थाना के नाक के नीचे मंगलवार की रात 9 बजे के लगभग फिर फायरिंग हो गई. यह फायरिंग घराना ज्वेलर्स को निशाना बनाकर की गई. गनीमत रही कि गोली कांच में लगी, जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. घटनास्थल बैंक मोड़ थाना से मात्र दो सौ से 300 मीटर की दूरी पर है, बावजूद अपराधी आए और फायरिंग कर चलते बने. फायरिंग करने का तरीका वही पुराना था. अपराधी पहुंचे और फायरिंग कर निकल गए. यह इलाका भीड़भाड़ वाला इलाका है. सहजानंद मार्केट है. बैंक है. हमेशा भीड़ रहती है. रात 9 बजे तो ट्रैफिक की भी समस्या रहती है, बावजूद फायरिंग करने वालों ने दिलेरी दिखलाई और फायरिंग कर चलते बने .घटना की सूचना जंगल की आग की तरह फैली. पुलिस से लेकर चेंबर के पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. चेंबर पदाधिकारी का कहना है कि पुलिस उन्हें सुरक्षा दे. अगर स्थाई तौर पर सुरक्षा नहीं तो कम से कम पेट्रोलिंग की ठोस व्यवस्था की जाए. अगल-बगल सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. फायरिंग करने वालों की तस्वीर भी उसमें कैद हुई होगी. सब कुछ जानते हुए भी फायरिंग करने वाले आए और घटना को अंजाम देकर चले गए. यह पुलिस के लिए भी चुनौती है. दुकानदार तो डरे सहमे रहने को मजबूर हो गए हैं.धनबाद पुलिस,A T S की लगातार दबिश के बाद भी फायरिंग की घटनाएं लोगों की समझ में नहीं आ रही है.फायरिंग के बाद पर्चा जारी भी करने की खबर है. जिसमें अन्य कुछ दुकानदारों को धमकी दी गई है.

रिपोर्ट:धनबाद ब्यूरो

Tags:JharkhandDhanbadFiring in DhanbadCrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.