✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर के गोविंदपुर में आग ने मचाया तांडव, करोड़ों की संपत्ति हो गई स्वाहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:11:47 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गदडा में देर रात पूजा सामग्री गोदाम और चुना गोदाम में भीषण आग लग गई. देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. वहीं आग की घटना के बाद आसपास के घर के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला.सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग बुझाने का प्रयास किया.वहीं तेज हवाओं की वजह से आग की लपटे अगल-बगल घरों में भी लगने का डर बना हुआ था.

अगलगी से 2 करोड़ से अधिक का नुकसान

 वहीं कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास किया. आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया. इस अगलगी से 2 करोड़ से अधिक का नुकसान की आशंका जताई जा रही है.गोदाम के मालिक के अनुसार आग कैसे लगी है जांच की जाएगी, मगर इस आग से करोड़ों का नुकसान हो गया है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:fire in jamshedpurtrending newsviral newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.