✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में दिखा आग का तांडव, मशहूर रेस्टोरेंट-बार धू-धू कर जला, लाखों का नुकसान

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 12, 2026, 10:47:07 AM

रांची (RANCHI): जिले के करम टोली इलाके में मंगलवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मशहूर लिवी टैवर्न रेस्टोरेंट एंड बार में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं और आग की लपटों में घिर गया. घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने रेस्टोरेंट से उठती आग की ऊंची लपटें देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग सबसे पहले रेस्टोरेंट के ग्राउंड फ्लोर और बार सेक्शन में फैली. कुछ ही देर में आग ने पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के दौरान आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया.रेस्टोरेंट के शेफ सिद्धार्थ बरुवा ने बताया कि आग की वजह से अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य महंगे सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए. हालांकि रेस्टोरेंट का ऊपरी केबिन सुरक्षित बच गया, जिससे कुछ राहत मिली है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. कर्मचारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिकल फॉल्ट के कारण अचानक आग भड़क गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया. हालांकि प्रशासन और फायर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है. गनीमत रही कि घटना तड़के हुई, जिस समय रेस्टोरेंट बंद था. इस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अगर यह हादसा रात के व्यस्त समय में होता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था. घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी.

Tags:Ranchiranchi newsranchi latest newsranchi resturant and barranchi updateRestaurant-BarRestaurant-Bar ranchilatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.