✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लौहनगरी में भड़की हिंसा की आग, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा भी किया गया बंद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:18:53 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर जिले के कदमा स्थित शास्त्री नगर में दो समुदायों की लड़ाई पर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार देर रात दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई. जिसमें दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की गई. दर्जनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गये. हंगामा करनेवाले असमाजिक तत्वों को मौके से खदेड़ा गया. जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिला में धारा 144 लागू कर दिया गया. इसके साथ ही धर्म पर इस तरह के अफवाह को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है. ताकि असमाजिक लोग धर्म पर दंगा फैलाने वाला किसी तरह का कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं करे.

जिला प्रशासन हर परिस्तिथि से निपटने को तैयार

जिले में तनाव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रैफ और क्यूआरटी की टीम समेत भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार और सीटी‌ एसपी लोगों से प्रशासन के काम में सहयोग करने की लगातार अपील कर रहे हैं

ये है पूरा मामला 

मामले के बारे में आपको बता दें कि रविवार के दिन जमशेदपुर कदमा के शास्त्री नगर में रामनवमी के झंडे में कुछ असामाजिक तत्वों ने मांस का ‌टुकड़ा बांधकर लटका दिया गया था. जिससे आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया था. और दूसरे दिन विवाद ज्यादा बढ़ गया. जिसमें दो समुदाय के बीच जमकर पत्थरबाजी की गई है. 

डीसी,एसएसपी और सीटी एसपी लोगों से सहयोग की कर रहे हैं अपील

एसएसपी ने जानकारी देते हुए कहा की स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है. किसी प्रकार से असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा.वहीं डीसी विजया जाधव ने लोगों से अपील की है, कि किसी भी परिस्थिति में जिला प्रशासन का सहयोग करे. ताकि शहर के लोगों को बाद में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

रिपोर्ट: प्रियंका कुमारी 

Tags:jharkhandjamshedpurFire of violence broke out in Iron cityInternet service was also stopped

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.