✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : बिजली विभाग के गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 22, 2026, 2:18:06 PM

धनबाद : शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियापुर रोड स्थित बिजली विभाग के गोदाम में गुरुवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के क्षेत्रों में धुएं का गुबार फैल गया.

आगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बलियापुर रोड पर जेपी अस्पताल के समीप स्थित बिजली विभाग के गोदाम से अचानक धुआं निकलता देखा गया. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया. इस गोदाम में बड़ी मात्रा में बिजली से जुड़े उपकरण, केबल, ट्रांसफॉर्मर पार्ट्स व अन्य सामग्री रखी हुई थी जो आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस आगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

काफी मशक्क्त के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग और सरायढेला थाना को सूचित किया. सूचना पाकर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह गोदाम लेजर पावर लिमिटेड कंपनी का था, जो कोलकाता स्थित कंपनी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार

Tags:DHANBADSARAIDHELABALIAPURBIJLI BIBHAGGODAMAAG

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.