✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में बड़ा हादसा टला: बैंकमोड में सुबह-सुबह भड़की आग, घंटों की मेहनत के बाद हुई नियंत्रित

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 27, 2026, 7:54:58 AM

धनबाद: धनबाद के बैंक मोड में बुधवार की सुबह आग भड़क गई. यह आग मिठाई की एक दुकान में लगी बताई जाती है. गनीमत रही की आग रात को नहीं लगी, सुबह में लगी. इस वजह से आग पर काबू पाने का तुरंत प्रयास शुरू कर दिया गया. आग की सूचना पर भीड़ जुट गई.

 बताया गया है कि आग बैंकमोड बड़ा गुरुद्वारा के सामने स्थित एक मिठाई दुकान में लगी है. लोगों ने पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग तेज होती जा रही थी. तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई. दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है और इस तरह धनबाद में एक बड़ा हादसा टल गया है. 

धनबाद का बैंक मोड़ इलाका भीड़भाड़ वाला इलाका है. अगर आग फैलती तो बड़ी घटना हो सकती थी. धनबाद में फिलहाल सूर्य की किरणें आग उगल रही है. गर्मी अपने चरम पर है. लोगों को भारी परेशानी हो रही है.आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है.

Tags:Jharkhand newsDhanbad latest newsDhanbad fire newsधनबाद में लगी आगDhanbad news todayFire in dhanbad bankmore

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.