✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: रांची में IIM पुल के पास बिजली केबल में आग, पुंदाग और पिस्का मोड़ की सप्लाई बाधित

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:34:25 AM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के पुंदाग स्थित IIM पुल के पास 33 केवी बिजली के केबल में आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई. इस हादसे के बाद पुंदाग, पिस्का मोड़ और आसपास के कुछ अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है. सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करने में जुट गए हैं.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ठंड से बचाव के लिए सुबह के समय कुछ ट्रक चालकों द्वारा पुल पर आग जलाई गई थी. आशंका जताई जा रही है कि आग जलाने के बाद उसे बुझाए बिना पुल से नीचे फेंक दिया गया, जिसकी चपेट में पुल के नीचे से गुजर रही 33 केवी की केबल आ गई और उसमें आग लग गई. जिस केबल में आग लगी है, वह अंडरग्राउंड लाइन का ही हिस्सा है, जिसे पुल के पास जमीन के ऊपर से निकाला गया था. घटना के कारण बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा.

Tags:ranchiranchi updateranchi latest newsranchi big updateranchi big news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.