✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आग लगने पर नहीं पहुंच सकती दमकल की गाड़ियां, जानिए बिष्टुपुर डीसी ने क्या कहा     

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:20:41 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):  पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव अधिकारियों के साथ शुक्रवार की सुबह बिष्टुपुर चूना शाह बाबा दरगाह के पास स्थित मार्केट की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची. इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था में कमी पाई. साथ ही बाजार की संकरी गलियों के निरीक्षण में पाया गया कि आग लगने जैसी आपात स्थिति में वहां फायर बिग्रेड वाहन का पहुंचना मुश्किल साबित होगा. इसके अलावा भी बाजार की व्यवस्था में कुछ अन्य खामियां पाई गई. उपायुक्त विजया जाधव ने उन खामियों को दूर करने की दिशा में सुधार की पहल शुरू कर दी है. इसे लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के अलावा टाटा स्टील के संबंधित विभाग से जुड़े अधिकारियों को भी कई दिशा-निर्देश दिए.

बता दें कि बिष्टुपुर मेन मार्केट में कई बार आग लगने की घटना घट चुकी है. माना जा रहा है कि उस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो, इसे लेकर एहतियात के तौर प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार की कवायद शुरू कर दी है. साथ ही बाजार और आस-पास की साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की दिशा में जिला प्रशासन की यह बड़ी पहल मानी जा रही है. डीसी ने कहा की चारों ओर से ये मार्केट पैक है. यहां आने के लिए 12 फुट का एक रास्ता होना चाहिए. यहां पर छोटे बड़े सभी दुकान ने अतिक्रमण कर रखा है जिससे रास्ता छोटा हो गया है. ऐसे में यदि कोई घटना घटती है तो दमकल की गड़ियां भी नहीं पहुंच सकेंगी. इसीलिए जरूरी है कि रास्तों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए. साथ ही यह मार्केट प्लेस बनाने का भी प्रपोजल है उसपर भी कारवाई होगी.

रिपोर्टर : - रंजीत ओझा , जमशेदपुर   

Tags:THE NEWS POSTBISHTUPUR MAIN MARKETDC BISHTUPUR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.