✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल में आग का कहर जारी, बाघमारा में फिर स्वाहा हुई दो दुकानें,जानिए पूरा डिटेल्स 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: March 20, 2023,
Updated: 12:17 AM

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल में आग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बारिश हो रही है बावजूद आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही है. रविवार को धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल  के सीटी स्कैन विभाग में आग लग गई थी. कर्मचारियों ने चतुराई दिखाइ और एक बड़ी घटना को टाल दिया. इसके बाद रविवार की देर रात को बाघमारा के नेहरू चौक के समीप की दो दुकानों में आग लग गई. आग की सूचना पर बाघमारा और बरोरा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उसके बाद दमकल विभाग को खबर दी गई .दमकल की गाड़ियां भी पहुंची और आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों दुकानों में रखे सामान जलकर राख हो गए. पिछले 2 महीनों से कोयलांचल में आग ने कहर बरपा रखा है. 2 महीनों के अंदर 19 लोगों की मौत जलने से हो गई है. रोज कहीं ना कहीं से आग लगी की घटना की सूचना मिल रही है. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर कोयलांचल में यह सब क्यों और कैसे हो रहा है .आखिर किस की कुदृष्टि कोयलांचल पड़ गई है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:jharkhanddhanbadFire continues to wreak havoc in Koyalanchaltwo shops gutted again in Baghmara

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.