✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खूंटी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर जलकर हुए खाक, लाखों की जमा पूंजी भी हुई राख

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 5, 2026, 12:57:38 PM

खूंटी (KHUNTI): झारखंड के खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 12 स्थित खूंटी टोली में बीती रात आग लगने की भयावह घटना सामने आई. शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में कई परिवारों की वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी पूरी तरह जलकर राख हो गई. जानकारी के अनुसार, तेज बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होते ही सबसे पहले रॉबिन नाग के घर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने आसपास के घरों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया. घटना के समय रॉबिन नाग और उनकी पत्नी मुनिया देवी पड़ोस में एक शादी समारोह में गए हुए थे, जबकि उनके तीन बच्चे घर में सो रहे थे.

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दरवाजा तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि, घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया. मुनिया देवी के अनुसार, इस हादसे में उन्हें करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें नकदी, जेवरात और घरेलू सामान शामिल हैं. आग फैलकर पास के एक अन्य घर तक पहुंच गई, जहां राजलों डुंगडुन और उनका परिवार रहता था. इस घर में कुल आठ लोग रहते थे, जिनकी आजीविका साप्ताहिक बाजार में होटल चलाकर चलती थी. इस परिवार का भी सारा सामान जलकर नष्ट हो गया. उनका दावा है कि इस घटना में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

इसी तरह एक अन्य पीड़ित मदी लुगुन ने बताया कि उन्होंने जमीन खरीदने के लिए जो करीब 15 लाख रुपये जमा किए थे, वह भी आग में जल गए. साथ ही उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नष्ट हो गए, जिससे वे पूरी तरह असहाय हो गए हैं. घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था. इस हादसे के बाद प्रभावित परिवारों के सामने जीवन यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. पीड़ितों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपनी जिंदगी शुरू कर सकें.

Tags:khuntikhunti newskhunti latest newsnews updatelatest newsFire Caused by Short Circuit in Khuntifire in khunti

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.