गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह डुमरी प्रखंड कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर रूम से अचानक निकल रहे धुएं से प्रखंड कार्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गई. परिसर में उपस्थित कर्मियों द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर रूम की ओर जाने पर पाया गया कि कंप्यूटर ऑपरेटर रूम बंद है इसके बाद डुमरी पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई. पुलिस द्वारा बड़ी मुश्किल दरवाजा को खोला गया एवं अग्निशामक यंत्र की सहायता से देने पर काबू पाया गया हालांकी इस घटना में लगभग पांच कंप्यूटर सेट,वाई-फाई सेट,कुछ अभिलेख तथा के कुर्सियांएवं इन्वेर्टर व बेटरिया जल जाने की संभावना बताई जा रही है. इधर अभी प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है कि वास्तव में इस घटना का क्या प्रमुख कारण है.
समय पर नहीं उठाया जाता कदम तो हो सकता था बड़ा हादसा
इधर घटना की सूचना पर डुमरी प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता तथा डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद भी प्रखंड कार्यालय पहुंच कर जायजा लिया एवं अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था करते हुए धुएँ पर काबू पाया हालांकि समय पर आवश्यक कदम उठाया गया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी.
रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक
