✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

HDFC  बैंक के मेन ब्रांच में लगी आग, 10 लाख की संपत्ति राख, जानें अगलगी की वजह 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:45:43 AM

देवघर(DEOGHAR):देवघर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राय कंपनी मोड़ के पास स्थित HDFC  बैंक के मेन ब्रांच में अचानक आग लग गई. जिसने भयावह रुप ले लिया. देखते ही देखते आग की लपटों और धुंआ की चपेट में पूरी बिल्डिंग आ गई. 

HDFC  बैंक के मेन ब्रांच में लगी आग

जिसके बाद गार्ड ने इसकी सूचना अधिकारियों के दी. तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आग में कम्प्यूटर, फर्नीचर, प्रिंटर सहित लाकों की संपत्ति खाक हो गई. इस अलगली में लगभग 10 लाख रुपये की नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं कर्मचारियों ने शार्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई है. 

10 लाख की संपत्ति राख

बैंक में आग लगने की घटना बीती देर रात की है. लेकिन बैंक अधिकारियों ने इस मामले को दबाने की कोशिश की. आग लगने की वजह से आज बैंक को बंद रख कर मरम्मत का काम कराया जा रहा है. इधर बैंक अधिकारी भी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. बैंक के बगल में ही एक होटल है, जहां के यात्रियों ने आगलगी की घटना का वीडियो बनाया गया था. 

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:Fire broke out in the main branch of HDFC BanFire brokemain branchHDFC BankHDFCBankmain branch of HDFC Bank10 lakhs destroyed10 lakhsdestroyedreason behind the firefireknow the reasonjharkhnddeoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.